dungarpur एक पर्यटन स्थल के रूप में-
अरावली पहाड़ियों की तलहटी में बसा rajasthan का dungarpur शहर, एक तरफ कठोर और जंगली है तो दूसरी तरफ उपजाऊ मैदानों से भरा है। जिसे हरा भरा बनाती हैं, यहाँ बहने वाली दो नदियाँ “माही” और “सोम”। dungarpur सन् 1258 ई. में. मेवाड़ के शासक करण सिंह के बड़े बेटे रावल वीर सिंह द्वारा बसाया गया था। इन्होंने स्थानीय भील मुखिया डुंगेरिया को यहाँ से खदेड़ कर अपना शासन स्थापित किया|
आइये जानते है प्रमुख स्थान-
1.udai vilas palace (उदय विलास पैलेस)-

महाराजा उदयसिंह द्वितीय के नाम पर उदय विलास पैलेस का नाम रखा गया था। बेजोड़ राजपूत वास्तुशिल्प शैली पर आधारित इसका मंत्रमुग्ध करने वाला रेखांकन है, जिसमें छज्जे, मेहराब और झरोखों में विस्तृत चित्रांकन किया गया है।
2.juna mahal(जुना महल)-

राजपूती शान का प्रतीक और महल के साथ साथ गढ़ के समान सुदृढ और सुरक्षित है जूना महल। 13वीं शताब्दी में निर्मित जूना महल (ओल्ड पैलेस) एक सात मंज़िला इमारत है।
3.gaip sagar lake(गैप सागर झील)-

इस झील के प्राकृतिक वातावरण और कोलाहल से दूर होने के कारण यहाँ बड़ी संख्या में पक्षियों का बसेरा है। रमणीय झील गैप सागर डूंगरपुर का एक प्रमुख आकर्षण है इसके तट पर श्रीनाथ जी का मंदिर समूह है।
4.badal mahal(बादल महल)-

यह महल वास्तुकला के जटिल डिज़ाइन के लिए प्रसिद्ध है तथा गैप सागर झील के किनारे स्थित है।
अवकाश गृह या गैस्ट हाउस के तौर पर इस महल का, राज्य के मेहमानों को ठहराने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
5.beneshwar mandir (बेणेश्वर मंदिर)-
सोम व माही नदियों में डुबकी लगाने के बाद, बेणेश्वर मंदिर में भगवान शिव की आराधना करने के लिए भक्तगण समर्पण के भाव से आते हैं। इस अंचल के सर्वाधिक पूजनीय शिवलिंग बेणेश्वर मंदिर में स्थित है।
माघ शुक्ल पूर्णिमा (फरवरी) यहाँ, सोम व माही नदियों के संगम पर बड़ा भारी मेला लगता है, जहाँ दूर दूर के गाँवों तथा शहरों से लोग तथा आदिवासी, पवित्र स्नान करने व मंदिर में पूजा करने आते हैं।
6.dev somnath (देव सोमनाथ)-

देवगाँव में स्थित यह मंदिर, अपनी बनावट के लिए प्रसिद्ध है। तीन मंज़िलों में बना यह मंदिर, 150 स्तम्भों पर खड़ा है। देव सोमनाथ के नाम पर 12वीं सदी में बना सोम नदी के किनारे पर एक पुराना और सुंदर शिव मंदिर है।
7.galiyakot(गलियाकोट)-
दसवीं शताब्दी में बाब जी मौला सैयदी फख़रूद्दीन साहब का निवास था यहाँ। दाऊदी बोहरा समाज का पवित्र स्थान है ’गलियाकोट दरगाह’। डूंगरपुर से 58 किलोमीटर की दूरी पर माही नदी के किनारे स्थित, गलियाकोट नामक एक गांव है।
8. fatehgarhi(फतेह्गढ़ी)-

यह डूंगरपुर शहर के बीचोबिच एक उची पहाड़ी है उसके ऊपर से पुरे डूंगरपुर का नजारा दिखाई देता है उसे हाल ही अत्यधिक विकसित किया गया है| यहाँ पर एक भारत माता नाम का मंदिर भी बनाया गया है|
9. नाना भाई पार्क एवं चिड़ियाघर-
शहर के बीचो बिच एक और महत्वपूर्ण स्थान है नाना भाई पार्क एवं चिड़ियाघर इसको भी अत्यधिक विकसित किया गया है और एक zoo भी बनाया गया है|
10. बर्ड सेंक्चुरी-

dungarpur में हर साल बर्ड फेयर का आयोजन होता है और इसी को ध्यान रखकर एक बर्ड सेंक्चुरी की भी निर्माण किया गया है यहाँ पर आप विभिन्न प्रकार के पक्षियों को देख सकते हो|
dungarpur शिक्षा के क्षेत्र में-
dungarpur जिला शिक्षा के क्षेत्र मे कुछ साल पहले तक इतना आगे नही था जितना होना चाहिए था
लेकिन धीरे धीरे शिक्षा के क्षेत्र पाँव पसार रहा है| यहाँ पर प्राइवेट और सरकारी कॉलेज मिलकर कुल 25 कॉलेज हैं उनमे से सबसे मुख्य 2 साल पहले शुरू हुआ dungarpur medical college है|
dungarpur medical college-

यह कॉलेज हरिदेव जोशी जनरल हॉस्पिटल से 9 किमी दूर थाना नाम के स्थान पर है|
इस वेबसाइट लिंक पर अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है- http://education.rajasthan.gov.in/content/raj/education/en/medical-education/dungarpur-medical-college/home.html
dungarpur hotels-
UDAI BILAS PALACE-
यह एक five star hotel है | उदय बिलास होटल में कुल 23 खुबसूरत कमरे है उनमे से 6 standard है यह सबसे सस्ते है यहाँ जिसका 7900 रूपये पर नाईट है|
11 कमरे suit केटेगरी में है इसका 12200 रूपये पर नाईट है|
2 कमरे grand suit केटेगरी के है|
3 कमरे art deco केटेगरी के है और 1 महारावल केटेगरी का है|
art deco 21150 रूपये पर नाईट है और महारावल का 29000 पर नाईट है|
अन्य hotel देखने या बुक करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते है-https://www.oyorooms.com/hotels-in-dungarpur/
dungarpur का प्रमुख अख़बार-
dungarpur का प्रमुख अख़बार राजस्थान पत्रिका है| इसे आप पढ़कर डूंगरपुर के बारे में बहुत कुछ जान सकते है| dungarpur rajasthan patrika के इ पेपर का लिंक है- http://epaper.patrika.com/t/3492/Rajasthan-Patrika-Dungarpur
dungarpur का weather-
dungarpur weather आप इस लिंक से जान सकते है- https://www.accuweather.com/en/in/dungarpur/190349/weather-forecast/190349